फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: जेपी नड्डा बोले- सपा-बसपा ने बंद कर दीं 29 चीनी मिलें, 11 को कौड़ियों के भाव बेचा

Tue, 01 Mar 2022 05:49 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, रामकोला (कुशीनगर) 

सार

लक्ष्मीगंज चीनी मिल के यार्ड में जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित किया। बोले, अखिलेश ने कहा था टीका मत लगवाओ, खुद चुपके से जाकर लगवा लिया।
 
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को लक्ष्मीगंज में कहा कि बीएसपी और सपा ने प्रदेश की 29 चीनी मिलों को बंद कर दिया, जबकि 11 चीनी मिलों को कौड़ियों के भाव बेचा। वहीं मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने 11 चीनी मिलें चलवाईं।

विज्ञापन


जेपी नड्डा रामकोला (सुरक्षित) विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विनय प्रकाश गौड़ के लिए लक्ष्मीगंज चीनी मिल के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि रामकोला की धरती को नमन करता हूं। बीजेपी प्रत्याशी को चुनाव जिताएंगे तो योगी और मोदी जी को मजबूत करेंगे। देश के प्रश्नों का उत्तर देने का एक ही रास्ता है।

उन्होंने कहा कि इस देश के गरीबों का खाता बैंकों में नहीं खुलता था। अब गरीबों के गारंटर नरेंद्र मोदी जी हैं। उसी खाते में मोदी जी पैसा भेजते हैं। उन्होंने कोरोना संकटकाल में 20 करोड़ रुपए बहनों के खाते में भेजा। राजीव गांधी बोलते थे कि केंद्र से पैसा चलता है तो वह बंट जाता है। मोदी ने ऐसा किया है, जिससे गरीबों के खाते में सीधे पैसा जाता है। आज घर की मालकिन महिला है। किसान सम्मान निधि में हर साल पैसा मिल रहा है। किसानों के लिए सिर्फ मोदी जी ने काम किया है। 10 करोड़ रुपये किसानों के खाते में सिर्फ मोदी जी ने भेजा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि आयुष्मान कार्ड से गरीबों का इलाज मुफ्त हुआ है, जिससे गरीबो का भला हुआ है। 11 करोड़ इज्जत घर मोदी जी ने बनाया है। आजकल की गृहिणियां टक से लाइटर जलाकर गैस जलाती हैं और खाना बनाती हैं। पहले बीमारी आती थी तो बीमारी से ज्यादा लोग भूखमरी से मरते थे, लेकिन मोदी जी ने किसी को भूखे पेट सोने नहीं दिया। अखिलेश ने कहा था कि टीका मत लगवाओ, जबकि खुद चुपके से जाकर टीका लगवा लिया। उन्होंने कहा कि तीन तारीख को फाइनल टीका लगाकर बीजेपी प्रत्याशी को जिताइए।

पांच साल पहले आजम खान, मुख्तार और अतीक दनदनाते थे...
जेपी नड्डा ने कहा कि पांच साल पहले आजमखान, मुख्तार और अतीक दनदनाते थे। अखिलेश ने आंख पर पट्टी बांधकर इनको छोड़ रखा था। योगी जी के आने के बाद ये सब जेल में गिल्ली-डंडा खेल रहे हैं। योगी जी ने एटीएस का सेंटर खोला। यूपी में अब कोई दंगा नहीं होगा। अब हर वर्ग अपना त्यौहार मनाता है।

गिरफ्तार किए गए गोरखपुर में बम विस्फोट करने वाले
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 22 मई को गोरखपुर में बम फूटा था। इसका जिम्मा आतंकी संगठन ने लिया। आजमगढ़ और मऊ के रहने वाले दो व्यक्ति पकड़े गए थे। दोनों ने कबूल किया कि देश के कई और स्थानों पर ब्लास्ट किए थे। ऐसे कुख्यात अपराधियों को 26 अप्रैल 2012 को अखिलेश यादव ने मुकदमा वापस लेने का प्रयास किया। कोर्ट ने केस वापस नहीं लेने दिया। कोर्ट ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा दिलाई। ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री कैसे बनाया जाए। रामपुर के सीआरपीएफ कैंप पर आतंकियों ने हमला किया। यूपी की पुलिस और एनआईए ने मिलकर बिहार के रहने वाले शहाबुदीन को पकड़ा। अखिलेश जी ने इन्हें भी छुड़ाने का काम किया।

खून से सने हैं अखिलेश यादव के हाथ-नड्डा
जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि अखिलेश यादव के हाथ खून से सने हुए हैं। अखिलेश जी शपथ लेते हैं कि मैं आतंकियों की रक्षा करुंगा। यूपी की जनता को गोली मरवाऊंगा। अहमदाबाद बम ब्लास्ट का फैसला आया, जिसमें एक आतंकी ऐसा है, जिसकी तस्वीर अखिलेश जी के साथ है।

जनता की उंगली में बहुत जान है...
अंत में नड्डा ने कहा कि भाजपा काम करने वाली पार्टी है। हम जो कहते हैं, वो करते हैं। जनता की उंगली में बहुत जान है। कमल का बटन दबाइए, भाजपा को जिताइए।

जेपी नड्डा की जनसभा में उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह, पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई, दीपलाल भारती, विनोद भारती, राधेश्याम पासवान, जेपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, पंकज पोद्दार, राधेश्याम दीक्षित, राहुल गोविंद राव, रंजीत जायसवाल, कृष्णमुरारी जायसवाल, आदित्य मिश्रा, राजेश मिश्रा, पिंकी कुशवाहा, फूलबदन कुशवाहा, अंशु पटेल, शंभू सिंह, हरेराम गुप्ता, मारकंडेय तिवारी, दयाशंकर तिवारी, अनूप श्रीवास्तव, रामदेव कुशवाहा, आनंद मिश्रा, राजेश गुप्ता, वीरेंद्र पांडेय, सुधाकर चौरसिया, निशांत शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, वाल्मीकि पांडेय सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें