-कसया थाना क्षेत्र के मठिया विशम्भर माधोपुर गांव के टोला मठिया के समीप बाइक सवार ने चालक को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। थाना क्षेत्र के गांव मठिया विशंभर माधोपुर के टोला मठिया के समीप शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर और बाइक चालक के बीच ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान बाइक सवार ने ट्रैक्टर चालक को पीट दिया। सूचना पर आई पुलिस ने बाइक सवार युवक को हिरासत में ले लिया। एहतियात के तौर पर मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है।
खेसारी गिदहा निवासी रामअवध (50) ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर कहीं से आ रहे थे। मठिया बालवाड़ी स्कूल के समीप मठिया निवासी मनौवर (40) की बाइक से ओवरटेक करने को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान बाइक सवार ने ट्रैक्टर चालक को पीट दिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रैक्टर चालक के मालिक के गांव से भी 30 से 40 लोग पहुंच गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर आई पुलिस ने बाइक सवार युवक को हिरासत में ले लिया।
घायल ट्रैक्टर चालक ने थाने पहुंच तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि चालक की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बाइक सवार युवक हिरासत में है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। फिलहाल गांव में तनाव जैसी स्थिति नहीं है।