फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 60 करोड़ से चौड़ी होंगी दो सड़कें

विज्ञापन
कटाई भरपुरवा से नेबुआ जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त ।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। पडरौना से महराजगंज जनपद और नेपाल जाने वाले राहगीरों के लिए अच्छी खबर है। पडरौना से वाल्मीकिनगर बैराज के अंतरराष्ट्रीय सीमा तक सड़क चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का रास्ता साफ हो गया है।
इसमें पडरौना से खड्डा बंजारी पट्टी मुख्य पश्चिमी गंडक नहर तक पहले चरण में ही सड़क बनकर तैयार है, जबकि शेष बची 11.45 किमी सड़क, जो बंजारी पट्टी से महराजगंज जिले के चंदा गुलरभार तक जाएगी, वह वर्षों से अधूरी है। अब इसके निर्माण के लिए धन आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन

चंदा गुलरभार से आगे बैराज तक सड़क बनकर तैयार है। यही नहीं, नेबुआ से जटहा जाने वाली 11.20 किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण के साथ सुंदरीकरण को भी मंजूरी मिली है। दोनों सड़कों पर 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन दोनों सड़कों की लंबाई 23 किमी है। सड़क के दोनों तरफ लाइटें भी लगाई जाएंगी। इससे लोगों को आवागमन में आसानी होगी और एक बड़ी आबादी को बेहतर कनेक्टिविटी भी मिल जाएगी।
एनएच-28 बी पडरौना से मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी से होकर एक सड़क निकली है, जो नेपाल बॉर्डर तक जाती है। यह सड़क खड्डा के बंजारी पट्टी पुल तक बनकर तैयार है, जबकि इसके आगे की सड़क आज भी बदहाल हालत में है।
विज्ञापन

नेपाल बॉर्डर तक जाने वाले लोग बंजारीपट्टी नहर पुल से होकर सिसवा के रास्ते महराजगंज जिले के निचलौल और वहां से ठुठीबारी होकर नेपाल में प्रवेश करते हैं। बंजारीपट्टी नहर पुल से आगे चंदा गुलरभार तक सड़क ठीक होती तो लोगों को इतनी दूरी तय करने की जरूरत ही नहीं पड़ती और वह आसानी से नेपाल बॉर्डर तक पहुंच जाते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें