‘भारत की संस्कृति पर करें गर्व’
अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत निकाली रैली
सीआईएसएफ जवानों का किया गया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बिहार के पश्चिमी चंपारण से सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की तरफ से निकली साइकिल रैली रविवार को पडरौना पहुंची। रैली में शामिल जवानों का नगरपालिका की तरफ से स्वागत किया गया। उदित नारायण इंटर कॉलेज में रात्रि विश्राम कर सोमवार को रैली गोरखपुर के लिए रवाना होगी।
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तरफ से बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले से साइकिल रैली निकाली गई है। यह रैली रविवार को नगर के तिलक चौक पहुंची तो नगरपालकिा अध्यक्ष विनय जायसवाल के प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने रैली में शामिल जवानों का स्वागत किया। इसके बाद साइकिल रैली के साथ जलकल भवन पहुंचे, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। यह रैली स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों से होकर दो अक्तूबर को राजघाट नई दिल्ली में समाप्त होनी है। इस दौरान कैप्टन इंस्पेक्टर श्यामल कुमार, विकास, आशुतोष कश्यप, मनोज मांझी, गोपाल कृष्ण, वीपी सिंह, नरेंद्र कुमार, चिंटू मौनी बोरा, चौधरी आरिफ, साहिल गोत्रा, रिडिप कलिता, निर्मल उत्तम, राकेश कुमार, राजीव कुमार, दीनदयाल मद्धेशिया, श्याम शाह, बृजेश शर्मा, सतेंद्र यादव, आलोक शर्मा, अमित तिवारी, रिंटू पाठक, जयराम दूबे, अनंत सिंह, कुंदन सिंह, विनय गौड़, अभय तिवारी, अंकुर गुप्ता, आनंद रावत आदि मौजूद रहे।