फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न ओंकार नाथ अध्यक्ष निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। शनिवार को कुशीनगर सिविल कोर्ट परिसर स्थित कसया में बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में कुल 359 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 346 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए हुए त्रिकोणीय मुकाबले में ओंकार नाथ पांडे ने 6 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 131 मत प्राप्त हुए, जबकि राजेश्वर सिंह को 125 मत मिले और रमेश वर्मा को 89 मत प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। महामंत्री पद पर अमरीश चौबे और सोहराब अली के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें अमरीश चौबे ने 171 मत प्राप्त कर सोहराब अली 169 मत को 2 मतों से पराजित करते हुए विजय हासिल की।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय सिंह बघेल ने 225 मत प्राप्त कर गोपाल पति त्रिपाठी 120 मत को 105 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया और पद पर निर्वाचित घोषित हुए। चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव संचालन समिति के सदस्य अश्वनी शुक्ला, राकेश तिवारी, ओम प्रकाश पांडे, अशोक राय एवं सुमित त्रिपाठी की देखरेख में संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें