फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जयकारों से गूंजा बंचरा मंदिर, जागरण में झूमे श्रद्धालु

Sun, 29 Mar 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। क्षेत्र के बंचरा मंदिर में शनिवार की शुक्रवार की रात भगवती जागरण का आयोजन किया गया। पूरी रात भक्ति का माहौल बना रहा। भजन-कीर्तन प्रस्तुत करने वाले कलाकारों ने मां भगवती के गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भक्ति भजनों पर झूमते नजर आए और जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुई। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। महिलाओं और युवाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर स्थानीय स्तर पर भी इंतजाम किए गए थे। सुबह आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। आयोजक महंत दीपक नाथ ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण मजबूत होता है और आपसी भाईचारा बढ़ता है। इस दौरान सुरेश मिश्रा, मुन्ना पांडेय, नितेश शाही, ब्रजेश शाही, मन्नू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें