फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक हैं श्रीराम

Sun, 29 Mar 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तमकुहीराज के रामलीला मैदान में कथा सुनातीं साध्वी स्मिता दीदी।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज कस्बे के रामलीला मैदान में श्रीराम कथा में कथा वाचक ने शनिवार को भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं की कथा सुनाई। कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक हैं। लोगों के उनके दिखाए आदर्शों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

कथा वाचक साध्वी स्मिता दीदी ने कहा कि श्रीराम ने मर्यादा और धर्म, लक्ष्मण ने सेवा और समर्पण के आदर्श को स्थापित किया, जबकि भरत त्याग व प्रेम और शत्रुघ्न विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक हैं। उन्होंने श्रीराम समेत चारों भाइयों के नामकरण और उनकी बाल लीलाओं की कथा सुनाई। कथा का शुभारंभ कुचायकोट बिहार के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने व्यासपीठ का पूजन कर किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म व संस्कृति व्यक्ति के जीवन का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श को अपनाकर ही भारत विश्वगुरु की कल्पना कर सकता है।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी गुप्ता, बीबी राय, नंदप्रकाश गुप्ता, अशोक राय, आशुतोष राय, केशव पांडेय, संजय मद्धेशिया, ओजस्वी मिश्रा, अवधेश पाठक, विनोद सिंह राजपूत, डॉ. जतिंदर चौबे, माला गुप्ता, अनिता राय, मंजू गुप्ता, पूनम चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें