फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखरेख के अभाव में बगही का एएनएम सेंटर बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
देखरेख के अभाव में बगही का एएनएम सेंटर बदहाल
विज्ञापन

प्रसव के लिए महिलाओं को जाना पड़ता है सीएचसी
रगड़गंज (कुशीनगर)। तमकुहीराज विकासखंड, बगही का मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र (एएनएम सेंटर) बदहाल है। यहां साफ-सफाई, लाइट आदि की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते प्रसव के लिए महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तमकुहीराज जाना पड़ता है।
बगही गांव स्थित एएनएम सेंटर की चहारदीवारी गिर गई है। गंदगी से पूरा परिसर पटा है। पहले एएनएम सेंटर में महिलाओं का प्रसव कराया जाता था, लेकिन बाउंड्री टूटने और भवन के जर्जर होने से प्रसव के लिए महिलाओं को तमकुहीराज सीएससी जाना पड़ता है। यहां तैनात एएनएम सुधा सिंह का कहना है कि भवन के पिछले हिस्से में ईंट और झाड़ी की वजह से रात में निवास नहीं कर पाती हूं। भवन की छत भी जर्जर है। गांव के नईम अंसारी, शमशुल हक, शाकिर राजू अंसारी, दुर्गेश प्रसाद का कहना है कि भवन जर्जर होने के कारण गांवों में घूम-घूम कर टीकाकरण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीएचसी प्रभारी राकेश गुप्ता ने कहा कि बगही में मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र के भवन के जर्जर होने की जानकारी है। इसकी मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें