फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी दवा लिखने वाले डाक्टर को डीएम ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी दवा लिखने पर लगाई फटकार
विज्ञापन

डीएम ने डॉक्टर को बुलाकर कार्रवाई के दिए निर्देश
पडरौना। कप्तानगंज सीएचसी के निरीक्षण में राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद को मिली शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए डीएम एस. राजलिंगम ने संबंधित डॉक्टर को शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में बुलाया। उन्हें फटकार लगाई और उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
राज्यसभा सांसद ने बीते बुधवार को कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था। उन्होंने बाहरी दवाएं लिखने को काफी गंभीरता से लेते हुए खामियों को दूर करने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में डीएम ने त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अब्दुल सउद, डॉक्टर रुपेश कुशवाहा व महिला चिकित्सक डॉ. अदिति सिंह को कक्ष में बुलाकर गहरी नाराजगी व्यक्त की। फटकार लगाई तथा सीएमओ को शासन को पत्र लिखने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने संबंधित डॉक्टर से बाहर की दवा लिखने का कारण पूछा, उन्हें बताया कि यह अनैतिक है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा, भगवान का रूप होते हैं डॉक्टर
डीएम ने कहा कि डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं। यदि आप लोगों ने इस तरीके के कार्य किए तो लोगों का भरोसा उठ जाएगा और इससे आम जनता प्रभावित होगी। डॉक्टर के पेशे को बदनाम मत कीजिए। डीएम ने इस बात पर भी कड़ी जताई कि जन औषधि केंद्र अस्पताल के अंदर बना हुआ था। उन्होंने जन औषधि केंद्र को अस्पताल के बाहरी परिसर में बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम कुमार गुप्ता को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया गया था और उन्हें अब कार्यमुक्त भी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बाहर की दवा लिखने वाले संबंधित डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और अब डीएम के निर्देश पर शासन को भी पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें