संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में शिविर लगाया गया। इसमें 17 लोगाें का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक के निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को सीएचसी खलीलाबाद में कैंप लगाकर पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी कैंप लगाए जाएंगे, जो भी इस योजना के पात्र है वह लोग सीएचसी पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
इस दौरान बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र कुमार त्रिपाठी, आयुष्मान मित्र अनिल कुमार, संजय भारती, अखिलेश चौधरी आदि मौजूद रहे।