फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कहीं नई, तो कहीं पुरानी किताबों के साथ शुरू हुआ शैक्षिक सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के परिषदीय और कंपोजिट विद्यालयों में बुधवार से नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हो गया। हैंसर बाजार और पौली के 250 विद्यालयों में बच्चे पहुंचे, तो तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। दोनों ब्लॉकों में कई विद्यालयों पर नई किताबों का वितरण किया गया। इस दौरान कहीं किताब न पहुंचने के कारण वितरण नहीं हो सका।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। बुधवार को नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हुई। पहले दिन विद्यालयों को सजाया गया और स्कूल आने वाले बच्चों को पुष्प देकर व तिलक लगाकर स्वागत किया गया। नवीन शैक्षिक सत्र के साथ स्कूल चलो अभियान की शुरुआत भी हो गई है।
प्रथम चरण 15 अप्रैल तक चलेगा द्वितीय चरण एक जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा। स्कूल चलो अभियान के दौरान अभिभावकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें बच्चों को हर हाल में विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शैक्षिक सत्र के प्रथम दिन सभी बच्चों को किताबों का वितरण किया जाना था। प्राथमिक विद्यालय चवरिया, रुपिन कला, बंडा बाजार, हकीमपुर, तुरकौलिया नायक, कटार मिश्र आदि विद्यालयों में किताबें वितरित हुईं, लेकिन कई विद्यालयों में किताबें नहीं पहुंचीं, जिसके कारण वितरण नहीं हुआ।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी हैंसर बाजार महेंद्र प्रसाद का कहना है कि सभी विद्यालयों में किताबों का वितरण कर दिया गया है, और नई किताबों के साथ नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ हो गया। प्राथमिक विद्यालय चवरिया में प्रधानाध्यापिका दीपशिखा वर्मा ने कहा कि नई किताबें के साथ नवीन शिक्षा सत्र की शुरुआत हो गई है। अब घर-घर पहुंच कर जो बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं, उन को विद्यालय लाकर दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें