फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेनों से शराब तस्करी की बातचीत का ऑडियो वायरल

Sun, 02 Mar 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर ट्रेनों से शराब तस्करी का खेल जारी है। शराब तस्करी से जुड़ा एक ऑडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें जीआरपी के कर्मचारी को रुपये देने समेत गंभीर बातें उजागर हुई। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुिष्ट नहीं करता है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में एक युवक बिहार के व्यक्ति से नमस्कार करने के बाद बता रहा है कि ट्रेन से बिहार जा रही शराब की खेप पकड़ी गई है। दूसरी तरफ से कहा जा रहा है कि पनियहवा से वाल्मीकि नगर पहुंच रही ट्रेन में माल रखा था, इसमें किसी साहब का नाम लिया जा रहा है जो इनसे मिले हैं। इसमें सुगौली के रहने वाले तस्करों का नाम लिया जा रहा है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि गोरखपुर से आने वाली ट्रेन में जीआरपी का कर्मचारी प्रवीण तिवारी ने शराब पकड़ी और पनियहवा में उतार लिया। इसको किसी पत्रकार ने वीडियो बना लिया।
बातचीत में कहा जा रहा है कि साहब से लंबी बात हुई। इसमें जीआरपी पनियहवा के एक कर्मचारी को एक हजार रुपये देने की बात भी कही जा रही है। इसमें तमाम लोगों का नाम भी लिया जा रहा है। पूरा ऑडियो सुनने के बाद यह स्पष्ट हो रहा है कि बिहार में शराब बंदी को देखते हुए बड़े पैमाने पर इस रूट की ट्रेनों से शराब की तस्करी हो रही है। जीआरपी की भूमिका भी संदिग्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी चौकी प्रभारी पडरौना मनोज यादव का कहना है कि ऑडियो की जांच की जाएगी। यह पता लगाया जाएगा की यह कब का है। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें