फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फंदे से लटका मिला नौवीं की छात्रा का शव

Sun, 02 Mar 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के सोनवल गांव में शनिवार की शाम करीब सात बजे नौवीं की छात्रा ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है, पुलिस जांच में जुटी है। देर शाम पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सोनवल गांव के निवासी रामू मद्धेशिया काफी दिनों से घर नहीं रहते हैं। उनके घर में उनकी पत्नी और बेटा-बेटी हैं। शनिवार की शाम को घर में बगल में महिला दुकान पर थी और उनका बेटा ठेला लेकर बाजार चला गया था। घर में जब कोई नहीं था तो 16 वर्षीय शिल्पी ने कमरे की छत की कुंडी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी मंसाछापर प्रियांशु राय ने बताया कि आत्महत्या की वजह पता की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें