चोरी की बाइक के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। स्थानीय पुलिस ने सूचना के आधार पर चोरी की दो बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय थाना के भलुही नहर के पास से दो संदिग्ध युवक अलग-अलग बाइक के साथ दिखाई देने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की तो चोरी की दो बाइक के साथ महराजगंज जिले के घुघली थाना के आज्ञया निवासी जयहिंद साहनी और महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के परलिया निवासी साबिर को पकड़ा। इनके पास चोरी की बाइक के साथ सोमवार की सुबह करीब 11 बजे भलुही नहर के पास से गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान एसओ के अलावा एसआई विशाल कुमार सिंह, एसआई मृत्युंजय सिंह, नागेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, प्रमोद यादव, मंयक कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।