फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण के लिए आवेदन शुरू, 11 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषद की वेबसाइट पर मिलेगी रिक्त सीटों की जानकारी
विज्ञापन

पडरौना। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए पांचवें चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त रह गई सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी छह से 11 अक्तूबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजकीय आईटीआई पडरौना के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्या ने बताया कि पांचवें चरण में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के पूर्व पंजीकृत ऐसे अभ्यर्थी, जो पिछले चरणों में चयनित नहीं हो सके अथवा चयन के बाद प्रवेश नहीं ले सके, उन्हें नए विकल्प पंजीकृत करने का अवसर दिया गया है। इसके अलावा राजकीय संस्थानों में प्रवेश लेने के बाद किसी कारणवश नाम कटवा चुके अभ्यर्थी भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए अभ्यर्थियों से भी ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया के बाद बची हुई सीटों की जानकारी व्यवसाय एवं पाठ्यक्रमवार परिषद की वेबसाइट www.scvtup.in उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थी अपने जिले के राजकीय अथवा निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य या कार्यालय से भी रिक्त सीटों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि आवेदन शुल्क सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 250 रुपये तथा सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नजदीकी राजकीय अथवा निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें