फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा को और मजबूत बनाने का किया आह्वान

विज्ञापन
कुशीनगर में आयोजित हियुवा की प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते प्रदेश प्रभारी एवं ड - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
हियुवा को और मजबूत बनाने का किया आह्वान
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी की प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय कार्यकर्ता बैठक शुरू
मोदी और योगी राज में हल हुईं कार्यकर्ताओं की समस्याएं : राघवेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
कसया (कुशीनगर)। हिंदू युवा वाहिनी की प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय कार्यकर्ता बैठक रविवार को कुशीनगर के पर्यटन विभाग के परिसर में शुरू हो गई। इसमें हियुवा के प्रदेश प्रभारी और डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इसमें हियुवा को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्पण से शुरू हुए कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने ध्वज गीत प्रस्तुत कर केसरिया के महत्व को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विषम परिस्थितियों संघर्ष किए हियुवा के पुराने कार्यकर्ताओं की समस्याएं देश में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद हल हुई हैं। आज हियुवा के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जनता की सेवा कर रहे हैं। जनता के बीच अनुशासित होकर काम कर रहे कार्यकर्ताओं को आज जिला प्रशासन भी सम्मान दे रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुशीनगर हियुवा के लिए शुभ माना जाता है। यह गोरखपुर के ईशान कोण में आता है। कहा कि हम जब-जब निश्चिंत हुए हैं, तब-तब विश्वासघात हुआ है। ऐसे में हियुवा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। जिस प्रकार हम अपने देवी देवताओं को मानते हैं, उसी प्रकार कुछ हमारे भाई बुद्ध की आराधना करते हैं। अन्य देवी देवताओं के लिए अपशब्द न बोलें। हमने भगवान बुद्ध के नाम पर अनेक कार्य किए हैं। हम जनता को अपने साथ जोड़े रहें। जब हमने लोगों को जोड़े रखा तो वह हमसे प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि पीछे चुपके चुपके बहुत बड़ी साजिश चल रही है। हमारे संगठन को लेकर लोग बेचैन हैं। कार्यकर्ता सक्रिय होकर क्षेत्र व समाज को लेकर प्रत्येक माह बैठक करें। सभी संगठनों से ज्यादा अनुशासित हियुवा के कार्यकर्ता हैं। यही हमारी संस्कृति की पहचान है। सरकार प्रति गौ पालन पर नौ सौ रुपये दे रही है। आज पैदावार सवा गुना बढ़ी है। इसलिए गौ रक्षा की जरूरत है। प्रदेश प्रभारी ने आगे कहा कि जनता पुआल, अनाज, रोटी लाकर बने गौ सेवाश्रम में दे रही है। संगठन ने अयोध्या में पिछले साल का रिकार्ड 5.51 लाख दीपक जलाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। इसके अलावा जितने भी धर्मस्थल हैं, उनका विकास किया जा रहा है। 2017 के चुनाव दिखा दिया कि जनता की सोच राष्ट्रवाद की तरफ जा रही है। राष्ट्रवाद को आंदोलन बनाना होगा।
इसके पूर्व मंचासीन गौ सेवा आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक अतुल सिंह, उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी राही, गन्ना विकास विभाग के उपाध्यक्ष नीरज शाही, सांसद विजय कुमार दूबे, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, मनीष पांडेय, संतोष शाक्य, महामंत्री नागेंद्र सिंह तोमर, श्रीराम समेत प्रदेश संगठन स्तर के पदाधिकारियों का माल्यार्पण व अंग वस्त्र से स्वागत किया गया।
अध्यक्षता प्रदेश संयोजक व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राकेश राय व संचालन प्रदेश महामंत्री इं. पीके मल्ल ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु, जिला प्रभारी रामअचल राजभर, जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना, फूलबदन कुशवाहा, विभाग प्रभारी विनय जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, दीपक शर्मा, मनीष जायसवाल, विनोद गिरी समेत सैकड़ों की तादाद में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुशीनगर में हियुवा के नौ संभाग व 18 विभाग प्रभारी जुटे
कसया। कुशीनगर में चल रहे दो दिवसीय हियुवा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश के नौ संभाग प्रभारी व 18 विभाग प्रभारियों ने भाग लिया है। उनमें गोरखपुर-बस्ती संभाग प्रभारी राजेश्वर सिंह, देवीपाटन-फैजाबाद के राजदेव सिंह, आजमगढ़-वाराणसी के सुरेंद्र सोलंकी, विंध्याचल-प्रयाग के मनीष पांडेय, लखनऊ-कानपुर के विनय जायसवाल, झांसी-चित्रकूट के नागेंद्र सिंह तोमर, आगरा-अलीगढ़ के संपूर्णानंद गुप्ता, बरेली-मुरादाबाद के अशोक सिंह, मेरठ-सहारनपुर के योगेंद्र राणा शामिल हैं। इसके अलावा प्रत्येक संभाग में दो विभाग होने के चलते 18 विभाग प्रभारी भी शामिल हुए। उनमें विनय जायसवाल, रमाकांत निषाद, सुभाष गुप्ता, आशीष सिंह, वीरेंद्र सिंह, अंबरीष सिंह, कुंवर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, विजय नारायण सिंह, संतोष शाक्य, प्रवीण जादौन, पीयूष श्रीवास्तव, महंत कौशलानंद, प्रमोद सिंह, नवेंद्र प्रताप सिंह, मानवेंद्र सिंह चौहान आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें