फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एएनएम का एक दिन और डॉक्टर का एक माह का रोका वेतन

Fri, 08 Aug 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। सीएचसी प्रभारी ने एक एएनएम पर कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन बाधित कर दिया है। वहीं स्पष्टीकरण नहीं देने पर एक डॉक्टर का एक माह का वेतन रोक दिया है। सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. राजेश मद्धेशिया ने बताया कि हाटा एसीएमओ ने बीते एक जुलाई को सुबह 11:50 बजे सीएचसी का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

उनके निरीक्षण के दौरान बाला रोग विशेषज्ञ डाॅ. सुनील कुमार तिवारी, एएनएम शबनम खातून, डीईओ प्रवीण गोविंद राव, एसटीएलएस विवेकानंद मिश्रा समेत चार स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थिति मिले थे। इस पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी ने नाराजगी जताते हुए निरीक्षण के दिन अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारियों से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगे थे। उन्होंने स्पष्टीकरण नहीं देने या स्पष्टीकरण असंतोषजनक होने पर वेतन/मानदेय बाधित करने की चेतावनी दी थी।
उनके निर्देश का अनुपालन करते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों की तरफ से उपलब्ध कराए गए दो स्वास्थ्य कर्मियों ने संतोषजनक जबाब दिया है, लेकिन एएमएन शबनम के जबाब से एसीएमओ असंताेष जताते हुए एक दिन का वेतन बाधित कर दिया है, जबकि डॉ. सुनील ने अपना स्पष्टीकरण नहीं दिया, जिसको गंभीरता से लेते हुए उनका एक माह का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें