कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही कस्बे के रहने वाले एक दूसरे समुदाय के युवक ने एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसका धर्मांतरण करा दिया। इसकी जानकारी जब घरवालों को हुई वह युवती को भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में युवती की मां की तहरीर पर केस दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि विशुनपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को दुदही कस्बे के वार्ड नंबर तीन का निवासी नौशाद अली अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसने युवती का ब्रेनवाश कर धर्मांतरण करा दिया। इसकी भनक परिजनों को लगी तो युवती को घर से भगा ले गया।