फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद के खिलाफ बढ़ा आक्रोश, फूंका पुतला

विज्ञापन
तुर्कपट्टी में स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंकते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद के खिलाफ बढ़ा आक्रोश, फूंका पुतला
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नेताओं को उम्मीदवार बनाने की मांग की
तुर्कपट्टी(कुशीनगर)। सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को तुर्कपट्टी बाजार में फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से घोषित उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला जलाकर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं को तरजीह न देकर बाहरी को प्रत्याशी बनाया है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा छोड़कर सपा में आए पडरौना के विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य को फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। यह पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा है। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। इन लोगो ने तुर्कपट्टी चौराहे पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला जलाया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का नेतृत्व फिरोज अली ने किया। इन्होंने स्थानीय नेता को टिकट देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के मोसाएब अली, संतोष यादव, आजाद आलम, संदीप कुमार, कुणाल कपूर, नौशाद सिद्दीकी, परवीन शाही, राजेश शाही, सद्दाम हुसैन, मिर्जा गालिब, बबलू अंसारी, आशुतोष आदि मौजूद रहे। उधर, सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव का कहना है कि कार्यकर्ताओं में कोई आक्रोश नहीं है। इस तरह की नाराजगी पार्टी का आंतरिक मामला है। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर नाराजगी दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें