फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क के घटिया निर्माण पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

Sun, 18 May 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। स्थानीय कस्बे के नहर से निकलने वाले फाजिलनगर-बड़हरा मार्ग का मानक के विपरीत कार्य कराने का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय लोगों ने जनहित सेवा समिति के बैनर तले शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मानक के अनुसार सड़क का निर्माण कराने की मांग किया। ऐसा नहीं होने पर उच्चाधिकारियों के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नंदलाल विद्रोही ने कहा कि क्षेत्रीय लोगों के काफी प्रयास के बाद वर्षों से खराब पड़ी इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य खराब हो रहा है। इस तरह से निर्माण हुआ तो सड़क कुछ ही दिनों में टूट सकती है। यह सड़क दर्जनों गांव के लोगों को एनएच से जोड़ने वाला एक मात्र मार्ग है। इसके अलावा इस सड़क पर कई निजी विद्यालय भी हैं। इससे सैकड़ों की संख्या में रोज छात्र छात्राओं का आना जाना रहता है इसलिए इसके निर्माण में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चार घंटे तक चले धरना में पहुंचे लोकनिर्माण के एई बलिराम प्रसाद ने लोगों से वार्ता कर मानक के अनुसार सड़क का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। एई ने बताया कि रोलर की खराबी के चलते ऐसा हुआ है। रोलर ठीक कराकर फिर से दोबारा काम कराया जाएगा। इस दौरान धरना प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान परसौनी दीपक सिंह, पुरूषोत्तम गुप्ता,साहब अंसारी प्रधान जोगिया, सभासद कमलेश वर्मा, पुरुषोत्तम गुप्ता, विकास कुमार मद्धेशिया, नंदकिशोर कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें