फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो दुकानों का ताला तोड़ नकदी व सामान चुराया

Sun, 18 May 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेहदीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत अमवा मंदिर के पास अज्ञात चोरों द्वारा सहज जनसेवा केंद्र का ताला तोड़कर लैपटॉप एवं नकदी तथा बगल की दुकान का ताला तोड़कर नकदी चोरी का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामकोला थाने के ग्राम पंचायत कठघरही निवासी अच्छेलाल चौरसिया की ट्रेवल्स एंड जनसेवा केंद्र के नाम से अमवा मंदिर के निकट दुकान है। शुक्रवार की रात में नित्य की भाती दुकान बंद कर घर चले गए शनिवार की आला सुबह यह सूचना मिली कि दुकान के शटर का ताला टूटा है आनन फानन में दुकान पर पहुंचा तो देखा कि शटर का तला टूटा है तथा उसमें रखा तीन लैपटॉप, दो फिंगर प्रिंट डिवाइस एवं कैस काउंटर में रक्खा बीस हजार रुपए नगद अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया है।साथ ही वार्ड नंबर 19 अमवा धाम के टोला बडसहिया टोला निवासी नमकीन एवं बिस्किट का फेरी करने वाले शत्रुध्न चौरसिया के दुकान का भी ताला टूटा था जिसमें से लगभग पन्द्रह हजार के नकदी अज्ञात चोरों द्वारा चुराया गया है। दुकानदारों ने रामकोला थाने में तहरीर देकर चोरी का खुलासा कर कार्यवाही की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें