फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दस्तक अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली

Sat, 11 Apr 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय ब्लाॅक क्षेत्र के कोटवा सीएचसी में शुक्रवार को दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने जन-जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता व उपचार के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. चंद प्रकाश ने कहा कि दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी और गंभीर बीमारियों के लक्षण मिलने पर तत्काल उपचार की व्यवस्था की जाएगी। क्षेत्र के ढोलहा गुलरिहा गांव में कुछ माह पहले गंभीर बीमारी के मामले सामने आए थे। विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, डॉ. प्रभु कुमार, मुस्ताक अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें