फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मानक विहीन निर्माण कार्य कराने का आरोप

Wed, 25 Mar 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवा बाजार। नहर की पटरी पर बन रही रायपुर बेलवा घाट जाने वाली सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी की जा रही है। लोगों का आरोप है कि 5.5 मीटर चौड़ाई की सड़क निर्माण में एक तरफ चार से छह इंच कम गिट्टी डाली जा रही है। गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री और डीएम को शिकायती पत्र भेजकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

सीएम और डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में देवतहा निवासी अरुण कुशवाहा, श्रवण कुशवाहा, कोलाहल प्रसाद, बिकाऊ गुप्ता, तुलसी लल्लन कुशवाहा, विनोद विश्वकर्मा, वीरेंद्र, कमलेश प्रसाद, अजय वर्मा आदि ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में एक तरफ कम गिट्टी डाली जा रही है। सड़क पर पर्याप्त पानी नहीं गिराने और गिट्टी की कुटाई नहीं होने से सड़क की सतह मजबूत नहीं होगी। इन लोगों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें