गंगुआ बाजार। सपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को तमकुहीराज एसडीएम से मिलकर मांग पत्र सौंपा। इसमें सपा नेताओं ने एसआईआर में अनियमितता बरतते हुए गलत तरीके से अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के लोगों का नाम काटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
सपा नेता मधुरश्याम राय की अगुवाई में एसडीएम आकांक्षा मिश्र से मिले सपा नेताओं ने कहा कि एसआईआर संशोधन सूची में व्यापक स्तर पर धांधली की जा रही है। पिछडे एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों का नाम भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा एक साजिश के तहत कटवाया जा रहा है। उन्होंने फार्म 7 का गलत प्रयोग कर नाम काटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।