फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पीएम सम्मान निधि से वंचित होंगे 2.26 लाख किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसानों के लिए बुरी खबर है। जिले में फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनवाने वाले 2.26 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का 22वीं किस्त नहीं मिलेगी। इसके अलावा उन्हें सरकार की तरफ से संचालित अन्य योजनाओं का भी लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

यह जानकारी उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 5.55 लाख किसान हैं। इसमें से अब तक 3.29 लाख किसानों ने ही अपना फार्मर रजिस्ट्री तैयार करा सकें हैं, जबकि शेष 2.26 लाख किसान अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराए हैं। ऐसे में फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त से लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा उन्हें अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित होना पड़ सकता है।
उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री को लेकर जनपद के सभी ग्रामों में कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग एवं विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जा रही है। इसके अलावा किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र अथवा ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कैंपों में करवा सकते हैं। किसान चाहें तो गूगल प्ले स्टोर से फार्मर रजिस्ट्री मोबाइल ऐप डाउनलोड कर स्वयं भी अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें