फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी पास, मोनू अव्वल, एंड्री दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
जनपद के टापर मोनू सिंह को मिठाई खिलाती पीजी स्कूल की प्रधानाचार्य संगीता सिंह। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सभी पास, मोनू अव्वल, एंड्री दूसरे स्थान पर
विज्ञापन

पडरौना। सीबीएसई बोर्ड की तरफ से शुक्रवार की दोपहर बाद 12वीं का परिणाम घोषित किया गया। इसमें पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल कप्तानगंज के मोनू सिंह ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। नवजीवन मिशन स्कूल कसया के एंड्री सिंह ने दूसरा और गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रविंद्रनगर की मुस्कान ने जिले में तीसरे स्थान हासिल करने में सफल रहीं।
जिले में कुल 21 विद्यालय सीबीएसई बोर्ड से संचालित होते हैं। इसमें से दस स्कूलों के करीब 12 सौ परीक्षार्थी 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को दोपहर बाद करीब दो बजे से कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षा नहीं होने के कारण बच्चों के साथ अभिभावक परिक्षा परिणाम को लेकर परेशान रहे। बोर्ड के बेवसाइट पर परिक्षा परिणाम निकलने और बच्चों के बेहतर अंक हासिल करने पर छात्रों के साथ अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। कुशीनगर के पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल कप्तानगंज का छात्र व एक शिक्षक का बेटा मोनू सिंह ने 98.4 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। नवजीवन स्कूल कसया की एंड्री सिंह ने 96.8 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहीं। गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रविंद्रनगर की मुस्कान ने 96.2 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। हेरिटेज पब्लिक स्कूल कसया के अभिषेक ने 95.8 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान, सेंट जेवियर्स स्कूल पडरौना की प्रांजल तिवारी और पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल कप्तानगंज के आकाश सिंह ने संयुक्त रूप से 95.4 अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर तथा जेडीएस स्कूल पडरौना के फरहीन ने 95.2 अंक प्राप्त कर छठवें स्थान पर रहीं। सभी स्कूलों का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों को मिला सर्वाधिक अंक
पडरौना के सेंट जेवियर्स सीनीयर सेकेंड्री स्कूल के प्रांजल तिवारी को 94.6, विश्वास जायसवाल को 93. 2, सर्वोदय त्रिपाठी को 92.6, उजाला गुप्ता को 92.6, शीवम गुप्ता को 92.6, शर्वी श्रीवास्तव को 90.2, यश शर्मा को 91.2, विशाल पांडेय को 91.4 और आकाश लोहिया को 90.8 प्रतिशत अंक हासिल किया। गीता इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल के मुसकान चौरसिया को 96.2, अदिती जायसवाल को 95.8, वंदना सिंह को 93.4, सुधा गुप्ता को 72, विश्वजीत सिंह को 91.6, अजय यादव को 91.2, देवांश सिंह को 91.2, अभिनव सिंह को 90.8, अकांक्षा तिवारी को 90, दिव्यांश सिंह को 90.6 और अंशुमान सिंह को 90.8 प्रतिशत अंक हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें