फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह के जेएएम का अर्थ है- झूठ, अहंकार और महंगाई: अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाह के जेएएम का अर्थ है- झूठ, अहंकार और महंगाई: अखिलेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी विजय रथ यात्रा के दूसरे दिन रविवार की सुबह पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने अपने ऊपर गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से किए गए कटाक्ष का जोरदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि शाह के जेएएम का अर्थ है- झूठ, अहंकार और महंगाई।
दरअसल, शाह ने शनिवार को आजमगढ़ में अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि मोदी जी जेएएम लाए हैं, ताकि भ्रष्टाचार के बिना खरीदी हो सके। जे का मतलब है जनधन खाता, ए का मतलब आधार और एम का मतलब है हर हाथ में मोबाइल। उन्होंने कहा, मैंने गुजरात में ये बयान दिया तो सपा के नेता ने कहा कि हम भी जेएएम लाए हैं। सपा के जेएएम का मतलब है, जे से जिन्ना, ए से आजम खान और एम का मतलब मुख्तार।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रमुख ने कहा कि कृषि कानूनों का विरोध कर रहे कई किसानों की जान जा चुकी है, लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है। भाजपा सरकार ने पहले किसानों को कुचल दिया, अब कानूनों को कुचल रही है। सरकार ने यूपी में किसानों के विरोध को कुचलने की कोशिश की, जिसका आरोप केंद्रीय मंत्री के बेटे पर है। क्या आप अपनी जीप से अन्नदाता को कुचल सकते हैं? किसान मायूस हैं, उनकी आमदनी दोगुनी नहीं, बल्कि महंगाई बढ़ी है। अखिलेश ने भाजपा पर निशान साधते हुए कहा कि अगर भाजपा को दोबारा मौका दिया गया तो वे संविधान को भी कुचल सकते हैं।
जनता बदलाव चाहती है
अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में बदलाव होना है। जनता बदलाव चाहती है। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले साढ़े चार साल में अपना संकल्प पत्र पलटकर भी नहीं देखा। ऐसी कौन सी सरकार होती है, जो अपने किए हुए वादे को न पूरा करे? जो किसान आज आंदोलन कर रहा है, वह इसलिए आंदोलन कर रहा है, क्योंकि उसकी आय तो दोगुनी हुई नहीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उन कानूनों को भारतीय जनता पार्टी लागू करना चाहती है, जिनके बाद किसान की खेती छीन ली जाएगी। तीनों काले कानूनों को सरकार वापस ले। उसके खिलाफ लगातार किसान आंदोलन कर रहे हैं। पूरे देश में किसानों में नाराजगी है कि जहां उनके बीच में खुशहाली के लिए कानून आने चाहिए थे, उनकी जमीन को छीनने के लिए कानून आए हैं।
सरकारी संस्थाओं को बेच रही भाजपा सरकार
अखिलेश ने कहा कि महंगाई चरम पर है। पेट्रोल डीजल 100 के पार है। पेट्रोलियम कंपनियों का मुनाफा बढ़ा है। भाजपा सरकारी संस्थाओं को बेच रही है। साढ़े चार साल में भाजपा ने प्रदेश को बर्बाद किया है। सिर्फ नाम बदलने का ही काम किया है। प्रधानमंत्री ने कुशीनगर में जिस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है, वह समाजवादी पार्टी की देन है। उन्होंने कहा कि कुशीनगर में जब भी आया हूं, प्रदेश में सपा की सरकार बनी है। स्वागत के लिए जनता आ रही है, अभिभूत हूं। भाजपा संकल्प पूरा करने वाली सरकार नहीं है, सपा सरकार आई तो सबके लिए खुशहाली के लिए फैसले लिए जाएंगे।
सपा के कार्यों को दोहरा रही भाजपा सरकार
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जो आज एक्सप्रेस-वे पर जहाज उतारने का काम कर रही है, वह सपा पूर्व में कर चुकी है। प्रदेश में परिवर्तन होना तय हो गया है। भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था ठीक नहीं है। उन्होंने भाजपा को पुलिस कस्टडी में अधिक मौतों वाली सरकार बताया। प्रदेश के गोरखपुर, आगरा, हाथरस समेत कई स्थलों पर हुई कस्टोडियन डेथ पर चिंता जताई। कहा कि सपा सरकार में आई तो प्रदेश की पुलिस सेंसटिव व स्मार्ट पुलिसिंग व्यवस्था की जाएगी।
सपा की सरकार बनते ही खत्म होगा ठोको राज
मुख्यमंत्री का नाम लिए बिना सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार बनते ही ठोको राज खत्म होगा। भाजपा सबसे अधिक झूठ बोलती है। भाजपा के जैम व झूठ का जवाब चुनाव में जनता देने जा रही है। भाजपा सिर्फ फेंकू ही नहीं, बेचू सरकार है। चाचा शिवपाल के साथ चुनाव मिलकर लड़ने के सवाल पर कहा कि सभी छोटी व क्षेत्रीय दलों का सहयोग लेकर लड़ेंगे। महिलाओं को चुनाव में भागीदारी देने के सवाल पर कहा कि जिताऊं महिलाओं को सपा टिकट देगी।
विज्ञापन

दस साल तक देते रहेंगे राशन-
सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा ने दीपावली से होली तक राशन देने की घोषणा की है, लेकिन हमारी सरकार बनी तो हम पांच नहीं 10 सालों तक राशन देते रहेंगे। उन्होंने धान खरीद, गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर भाजपा को कोसा। कहा कि भाजपा, सपा सरकार की ही उपलब्धियों व विकास कार्यों का नाम व काम बदलने का काम कर रही है। पुरानी पेंशन नीति पर कहा कि पहले उसे हटाएं, जिसने बंद किया है। सपा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढे़गी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें