फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट भूमि का बनेगा नक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट भूमि का बनेगा नक्शा
विज्ञापन

एएआई के उप महाप्रबंधक भूमि ने राजस्व टीम के साथ बैठक की
कसया(कुशीनगर)। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के सभागार में मंगलवार सुबह टर्मिनल बिल्डिंग के आरक्षित लांज में एएआई के अधिकारियों व राजस्व विभाग की बैठक हुई। इसमें एयरपोर्ट की कुल भूमि के नक्शा पर चर्चा हुई, ताकि इसकी पैमाइश कराई जा सके।
विज्ञापन

दिल्ली से आए एएआई के उपमहाप्रबंधक (भूमि) रमेशचंद्र, उप महाप्रबंधक (सिविल) एनपी कोरी, तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह और राजस्व टीम के बीच वार्ता हुई। एयरपोर्ट अथॉरिटी के नाम से एयरपोर्ट की करीब 600 एकड़ जमीन है। इसका सीमांकन होना है। इसे लेकर राजस्व विभाग ने सीमांकन के लिए नक्शा अथॉरिटी को गांव वार व गाटा सहित मुहैया करा दिया। अथॉरिटी ने सभी नक्शों को मिलाकर बड़ा नक्शा तैयार कराने की जिम्मेदारी राजस्व विभाग को दी। इसके लिए अथॉरिटी ने 15 दिन की मोहलत दी है। अथॉरिटी यह जानना चाहती है कि बाउंड्रीवॉल जो हुआ है, उसमें किसी काश्तकार का कहीं अधिक जमीन तो नहीं ले लिया गया है। इसके अलावा कोई जमीन बाउंड्रीवॉल के बाहर तो नहीं छूटी है।
विज्ञापन

इस दौरान लेखपाल मदन यादव, अजय दूबे, अशोक सिंह, गौरव प्रताप सिंह, मंसूर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें