फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा, घी-मिठाई समेत आठ नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
26 से 31 अक्तूबर तक जिले में चला विशेष अभियान, जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावटखोरों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


पडरौना। दिवाली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले में छह दिन तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग बाजारों में छापा मारकर देसी घी, शहद, खोवा और मिठाइयों समेत आठ खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने 26 से 31 अक्तूबर तक चले विशेष अभियान चलाया। दौरान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और डीएम के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने 26 अक्तूबर को अहिरौली बाजार के सुम्हाटार के एक दुकान से देसी घी का नमूना लिया। 27 अक्तूबर को कप्तानगंज में परतावल रोड ओवरब्रिज के पास एक दुकान से गुलाब जामुन, हाटा के गांधी नगर मुख्य बाजार के एक दुकान से काऊ घी और सेवरही के जवाहर नगर स्थित एक प्रोविजन स्टोर से शहद का नमूना संग्रह किया।
विज्ञापन

इसके अलावा 28 अक्तूबर को कप्तानगंज के किसान चौक स्थित एक मिष्ठान्न भंडार से छेने की मिठाई का नमूना लिया गया। वहीं, 31 अक्तूबर को पडरौना में साहू पैलेस के सामने एक मिठाई की दुकान से कलाकंद और सुभाष चौक-रामकोला रोड स्थित अलग-अलग मिठाई की दुकान से मिल्क केक और खोवा का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार राय ने बताया कि अभियान के दौरान एकत्र सभी आठ नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम बुझावन चौहान, कन्हैया लाल वर्मा, विजय कुमार यादव, धर्मराज शुक्ल, रंजनी मौर्या आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें