फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दिवाली पर दिल्ली, लखनऊ और कानपुर के लिए दौड़ेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी भीड़ से निपटने के लिए परिवहन निगम ने शुरू की तैयारी, यात्रियों की संख्या के हिसाब से बढ़ाया जाएगा बसों का संचालन
विज्ञापन

पडरौना। दिवाली पर घर आने और त्योहार मनाने के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की राह आसान करने के लिए परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली, लखनऊ और कानपुर सहित अधिक यात्रियों की आवाजाही वाले प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए निगम ने लंबी दूरी के मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है।
पडरौना डिपो की तरफ से निगम और अनुबंधित की कुल 40 बसों का संचालन होता है। इसमें छह बसों को दिल्ली और 14 बसों को लखनऊ, कानपुर और उन्नाव के लिए पडरौना समेत जिले के अलग-अलग स्थानों से संचालित की जाती है। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, उन्नाव और हमीरपुर डिपो की कई बसें पडरौना तक आती हैं। त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग रोजगार और अन्य कार्यों के सिलसिले में दूसरे शहरों से अपने घर लौटते हैं।
विज्ञापन

वहीं, दिवाली के बाद वापस काम पर जाने वालों की भीड़ भी बढ़ जाती है। ऐसे में बसों में सीटों के लिए मारामारी न हो और यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए परिवहन निगम ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

पडरौना डिपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि निगम की योजना है कि दिल्ली, लखनऊ और कानपुर जैसे प्रमुख शहरों के लिए यात्रियों की संख्या के आधार पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। जिन रूटों पर यात्रियों का दबाव अधिक रहेगा, वहां बसों के फेरे बढ़ाने के साथ अतिरिक्त बसें भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा डिपो की तरफ से अनुबंधित सभी बसों का संचालन लोकल रूटों पर होगा। यदि यात्रियों की संख्या लोकल रूटों पर बढ़ती है तो अनुबंधित बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें