फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोर्ट में बयान बदलवाने के बाद दोस्त के साथ मिलकर दोबारा किया दुष्कर्म

Thu, 17 Apr 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। एक महिला वेटर के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में टेंट हाउस संचालक के बेटे पर एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जेल जाने के बाद आरोपी के परिजनों ने महिला वेटर को झांसा देकर कोर्ट में बयान बदलवा दिया और जेल से निकलने के बाद आरोपी ने दोस्त के साथ गौरीबाजार में ले जाकर दोबारा उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

चंदौली जिले के बलुआ थाने की रहने वाली एक महिला देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में रह कर वेटर का काम करती है। उसका अभय जायसवाल निवासी अहिरौली बाजार थाना कसया जिला कुशीनगर टेंट हाउस संचालक से जान पहचान थी। आरोप है कि अभय जायसवाल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। दबाव बनाने पर शादी करने से मना कर दिया और हत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर कसया थाने में युवक पर केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
आरोपी के पिता वेटर से संपर्क किया और बेटे के साथ शादी करने की बात कही। झांसे में आकर वेटर ने कोर्ट में बयान बदल दिया, जिस पर आरोपी अभय जायसवाल की जमानत हो गई। जमानत पर रिहा होने के बाद 26 मार्च 2025 को सुबह अभय ने सत्र न्यायालय रविंद्र के पास बुलाया। दोपहर में शादी करने का वादा करके झांसे में लेकर रविंद्रनगर चौराहे से पूरब वाली सड़क पर बाइक पर अपने दोस्त के साथ जबरदस्ती धमका कर बैठा लिया। शोर करने पर हत्या करने की धमकी देते हुए गौरी बाजार स्थित कमरे पर ले गया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर लोगों के जुटने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। एसपी से मिलकर पीड़ित ने शिकायत किया। एसपी के आदेश पर रविंद्र नगर थाने में केस दर्ज हुआ। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। इसके पहले भी आरोपी पर केस कसया थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें