बुआ नौरंगिया। खड्डा थाना के एक गांव निवासी एक व्यक्ति से नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक जालसाज ने विदेश भेजने के नाम पर 50 हजार की ठगी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
खड्डा थाना के कुनेली पट्टी गांव निवासी हरेंद्र प्रजापति ने नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष को तहरीर देकर बताया है कि लक्ष्मीपुर गांव के पांडेय छपरा टोला निवासी एक व्यक्ति की ओर से विदेश भेजने के नाम पर नगद व खाते में 50 हजार रुपया और पासपोर्ट 14 माह पहले ले लिया और आजतक न तो विदेश भेजा और न ही पैसा पासपोर्ट वापस कर रहा है। अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।