फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट के लिए भागदौड़ के बाद अब हिसाब में जुटे उम्मीदवार

Sun, 05 Mar 2017 11:49 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
हिसाब में जुटे उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करीब एक महीने की भागदौड़ के बाद उम्मीदवारों के वाहनों के पहिए तो थम गए, लेकिन दिमागी कसरत बढ़ गई है। इस चुनाव में उन्हें कितने वोट मिल सकते हैं, किसने साथ दिया किसने नहीं, इन सबका हिसाब करने में रविवार को सभी उम्मीदवार व्यस्त दिखे। 
विज्ञापन


पडरौना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार को पार्टी के चुनाव कार्यालय पर मिल गए। वहां अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी गुफ्तगू करते दिखे। उनके साथ बैठे कार्यकर्ता वोटों का हिसाब जोड़ रहे थे। पडरौना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार नगरपालिका अध्यक्ष शिवकुमारी देवी कांग्रेस के जिला कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करती दिखीं। पडरौना विधानसभा क्षेत्र के कितने उम्मीदवारों का उन्हें आशीर्वाद मिला और कितनों ने उन्हें नापसंद किया, कितने वोट मिल सकते हैं...वह और उनके कार्यकर्ता इन सबका हिसाब जोड़ते मिले। 

इसी तरह पडरौना से ही बसपा के उम्मीदवार जावेद इकबाल भी अपने चुनाव कार्यालय पर मौजूद थे। उनके साथ बैठे कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में मिले वोटों पर चर्चा कर रहे थे। इसी तरह अन्य उम्मीदवार भी वोटों का हिसाब-किताब करते दिखे। रविवार को सड़क और चौराहों का शोर तो थम गया था, लेकिन चुनावी दफ्तरों में उम्मीदवार और उनके समर्थकों की चहलकदमी थोड़ी-बहुत बनी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें