महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में आए विदेशी सैलानियों ने रविवार को बौद्घ मंदिरों में पूजा-अर्चना की। उसके बाद मुख्य मंदिर में पहुंचकर महात्मा बुद्ध को चीवर चढ़ाया।
इन दिनों कुशीनगर विदेशी सैलानियों से भरा पड़ा है। म्यांमार, वियतनाम, चीन, जापान, थाईलैंड सहित कई देशों से बौद्घ भिक्षु आए हैं। रविवार को इन बौद्ध भिक्षुओं ने गोल्डेन टेंपल, रामाभार स्तूप, माथा कुंवर मंदिर, थाई मंदिर में पूजा की। बौद्ध विहार का भ्रमण किया।
उसके बाद पूजा अर्चन करने मुख्य मंदिर में पहुंचे। वहां महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया। इस दौरान वियतनाम से आए सैलानियों में किंग जाव, अंग हाट, आंग किंग, हिलमेंट, हाल विन, हैती शान, यिन शान, माय सन, माय विन, निंन यूंग, सन दा विन, पोपो हैटिक, सोए मिंटो सहित काफी संख्या में विदेशी पर्यटक मौजूद थे।