चारों ओर बनेगा पाथ वे, बैठने के लिए लगाई जाएगी बेंच और छठ पूजा के लिए बनेगा घाट
विज्ञापन
कसया। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर सात सिद्धार्थ नगर (मल्लूडीह) स्थित पोखरे का 1.40 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण कराया जाएगा। नगर पालिका ने बजट को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
सुंदरीकरण के तहत पोखरे के चारों ओर पाथवे का निर्माण कराया जाएगा। परिसर में लाइटें लगाई जाएंगी और बेंच की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही छठ पूजा के लिए घाट का निर्माण कराया जाएगा और पोखरे के किनारे आरसीसी दीवार बनाई जाएगी। पाथवे बनने से लोगों को पोखरे के चारों ओर टहलने और घूमने के लिए व्यवस्थित जगह मिलेगी। परिसर में लाइटें लगने से शाम के समय भी लोगों को सुविधा होगी।
इस संबंध में ईओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से इस पोखरे का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके चारों तरफ पाथवे, इंटरलाकिंग, लाइट और छठ घाट सुसज्जित किया जाएगा।