फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक का चावल बांटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लास्टिक का चावल बांटने का आरोप
विज्ञापन

खानू छपरा गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन, चावल लेने से किया इनकार
अधिकारियों ने कहा, हर बोरे में मिलाया गया है प्रोटीनयुक्त चावल
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम सभा खानूछपरा में ग्रामीणों ने कोटे का चावल लेने से इनकार कर दिया। लोग कोटे के चावल में प्लास्टिक का चावल मिश्रित करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव की निवासी उर्मिला देवी, मंजू देवी, सोनी देवी, सुगंती, उषा, लक्ष्मीना, कमलावती, परशुराम और रामा सहित काफी संख्या में लोग कोटे का राशन लेने पहुंचे थे। कोटे के चावल में कुछ अलग तरह के चावल दिख रहे थे। इनका आरोप था कि जब इसे पकाया जा रहा है तो उसमें से चिपचिपा पदार्थ निकल रहा है। लोग इसे प्लास्टिक का चावल कहकर हंगामा करने लगे। लोगों ने ग्राम प्रधान लालबाबू से इसकी शिकायत की। कोटेदार ने बताया कि जैसा चावल गोदाम से मिला था, वही बांटा जा रहा है। इस बाबत जिलापूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार और पूर्ति निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रोटीनयुक्त चावल है। इसे हर बोरे में एक औसत के अनुसार मिलाया गया है। यह चावल पहली बार जिले में आया है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें, यह गुणवत्तायुक्त चावल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें