फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएम को धमकी भरा पोस्ट लिखने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Oct 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो लगा उन्हें जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने तुर्कपट्टी के पास से पकड़ कर जेल भेज दिया। आरोपी के विरुद्ध 30 सितंबर को ही आईटी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत था।
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पिपरा जटामपुर निवासी परो प्रकाश सिंह द्वारा पांच दिन पूर्व पुलिस को दिए तहरीर में बताया गया कि कि ईदु दादा-302 नामक इंस्टाग्राम आईडी से मुख्यमंत्री का फोटो लगाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत पुलिस बीते पांच दिनों से मामले की कर रही थी। जांच में उपरोक्त इंस्टाग्राम आईडी आस मोहम्मद नौतन हरदो, मुसहरी टोला का बताया जा रहा था। पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू की तो आरोपी के कई इंस्टाग्राम पोस्ट सामाजिक सौहार्द के विपरीत और भड़काऊ मिला। गांव एवं आसपास के लोगों के अनुसार आरोपी किसी चौक चौराहों एवं गांव में भी बेहद आपत्तिजनक बातें कहा करता था। आम लोगों के पोस्ट पर भी सामाजिक सौहार्द खराब करने वाला प्रतिक्रिया लिखता था। प्रभारी एसओ प्रिंस कुमार ने बताया कि पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही थी। तुर्कपट्टी फाल पर उसके मौजूदगी की खबर लगी तो पुलिस ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया एवं विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें