पडरौना। डीएम और एसपी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान राजस्व से जुड़ा एक मामला प्रस्तुत हुआ। जिसके निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम गठित कर फरियादी को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
डीएम महेंद्र सिंहत तंवर ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के प्रति सरकार गंभीर है। इसलिए निर्धारित समय के भीतर लोगों की शिकायतों का निस्तारण करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नही है। एसपी केशव कुमार ने कहा कि मामलों के निस्तारण के लिए जरूरत पड़े तो पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर लें। ताकि मामलों के निस्तारण के दौरान गुणवत्ता और शांति व्यवस्था दोनों बना रहे। इस दौरान सदर एसडीएम ऋषभ देव राज पुंडीर, कोतवाल हर्षवर्धन सिंह, सदर लेखपाल योगेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद