जिले में 11,265 किशोरों को लगा टीका
- स्वास्थ्य विभाग की ओर से 265 केंद्रों पर हुआ टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 15 से 18 साल के छात्र-छात्राओं का टीकाकरण मंगलवार को भी किया गया। इस दौरान 267 केंद्रों पर 11,265 किशोरों को टीका लगाया गया। इन्हें टीकाकरण के बाद कोविड गाइडलाइन का पालन करने का सुझाव दिया गया।
पडरौना नगर में राजकीय महिला अस्पताल स्थित प्रसवोत्तर केंद्र में टीकाकरण केंद्र पर टीका लगाया गया। इसके अलावा शहर में गायत्रीनगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी किशोरों को टीकाकरण किया गया।
छितौनी प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को छितौनी इंटर कॉलेज में टीकाकरण कैंप लगाया गया। इस विद्यालय में 15-18 वर्ष के कुल 180 छात्रों का टीकाकरण किया गया। एएनएम पूनम जायसवाल, भगवानी देवी, रागनी देवी, सपना शर्मा, आशा वर्मा आदि की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार, प्रवक्ता उदयराज शुक्ला, शिक्षक सतेंद्र कुमार सिंह, आकाश कुमार सिंह, आदर्श कुमार तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के जेपी इंटर कॉलेज में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण कैंप लगाया गया। इसमें चार टीमें लगाई गई थीं, जिन्होंने 15 से 18 वर्ष 779 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया। वैक्सीन लगाने वाली टीम में कुल 13 सदस्य सम्मलित थे। इसमें प्रीती कुमारी, कनकलता पटेल, सरिता देवी, रीना चौहान आदि शामिल थीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अधिकांश बच्चे इस श्रेणी में आते हैं। इस दौरान उप प्रधानाचार्य विश्वंभर प्रसाद, रणजीत सिंह, सगीर अहमद, चंदन कुमार गोंड, हरेंद्र गोंड, प्रेम नारायण पांडेय, राम दरश शर्मा, रोहित जायसवाल, राकेश गुप्ता, केएन शर्मा, विनोद यादव आदि मौजूद थे। इस तरह अन्य केंद्रों पर भी टीकाकरण किया गया।