दुदही। स्थानीय ब्लाॅक सभागार में मंंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक ब्लॉक प्रमुख रमावती देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी कार्य योजना पर चर्चा हुई और पिछली कार्रवाई की मौजूदा स्थिति की भी जानकारी दी गई।
ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की गैर मौजूदगी को लेकर सदस्यों ने नाराजगी जताई और उनके विरूद्ध कार्रवाई किए जाने के लिए प्रस्ताव पारित करने के लिए सहमति जताई। विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस मौके पर फाजिलनगर ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, लल्लन गोड़ आदि मौजूद रहे।