फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत दुदही में बड़ी गंडक नहर के चटंगवा पुल के पास मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में शव उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिसने शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

शव की तलाशी के दौरान एक पैकेट में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान औरंगजेब (28) पुत्र अफरोज, निवासी ग्राम बनवीरपुर, कोतवाली पडरौना के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और हत्या की आशंका जताई।
औरंगजेब के पिता अफरोज ने बताया कि उनका बेटा पिछले कई दिनों से लापता था। उनका आरोप है कि पडरौना नहर क्षेत्र में कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ था। आशंका है कि बेटे की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन की जा रही है। पडरौना पुलिस का कहना है कि युवक नशे का आदी था और संभव है कि वह नहर में गिर गया हो। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि युवक की गुमशुदगी को लेकर पडरौना थाने में पहले से रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें