फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जलने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जलने से महिला की मौत
विज्ञापन

- बोदरवार के शुक्ल टोला में देर रात हुई घटना, परिजनों को सुबह हुई जानकारी, बछिया भी जलकर मरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बोदरवार। कस्बे के शुक्ल टोले पर शुक्रवार देर रात झोपड़ी में आग लगने से उसमें सो रही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। झोपड़ी में बंधी एक बछिया की भी जलने से मौत हो गई। आश्चर्यजनक यह है कि झोपड़ी में आग लगने की जानकारी परिजनों व आसपास के लोगों को सुबह हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कप्तानगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोदरवार के शुक्ल टोला निवासी स्व. रामरतन यादव की 65 वर्षीय पत्नी बसंती लकवाग्रस्त थी। घर के पिछले हिस्से में एक झोपड़ी में बसंती भी रहती थीं। झोपड़ी में एक मवेशी भी बांधा जाता था। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार रात झोपड़ी में मवेशी को मच्छर से बचाने के लिए आग जलाई गई थी। रात में किसी वक्त झोपड़ी में आग लग गई। सुबह परिजन जागे तो झोपड़ी जला देखकर अवाक रह गए और मौके पर ही चीख पुकार मच गई। आग में जलने से बसंती व मवेशी की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें