फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छत से उतरते समय सीढ़ी से गिरी महिला, मौत

Fri, 13 Jun 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साखोपार। कसया थाना क्षेत्र के नकहनी गांव में शुक्रवार की सुबह सीढ़ी से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गया। गांव की रवि देवी (45) बृहस्पतिवार की रात छत पर सोने गईं थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे वे छत से नीचे उतर रही थीं। इसी दौरान उनका पैर सीढ़ी पर फिसल गया, जिससे वह फर्श पर गिर गईं। उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां भी उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें