फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईवे पर पलटा ट्रक, ठप रहा आवागमन

Sat, 03 Jan 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा/जोकवा बाजार। क्षेत्र के हाइवे पर स्थित काजीपुर चौराहे पर शुक्रवार की सुबह इंदौर से प्याज लादकर तमकुहीराज जा रहा ट्रक कोहरे के चलते अचानक डिवाइडर चढ़ गया। इसके बाद अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। इसमें चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची हाइवे एंबुलेंस से चालक का इलाज कराकर सड़क वनवे कराया गया। लगभग एक घंटे तक जाम रहा।
विज्ञापन

इंदौर से प्याज लेकर एक ट्रक तमकुहीराज के लिए चला था। शुक्रवार की सुबह काजीपुर गांव के सामने क्रासिंग पर पहुंचा था कि कोहरे के चलते सामने सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें