कसया। नगर से गुजर रहे एनएच 28 पर बुधवार को एक निजी होटल के सामने खड़ी ट्रेलर में हरियाणा से भूटान जा रहा ट्रेलर भिड़ गया। इसके बाद दाहिने लेन में आ रहा ट्रेलर डिवाइडर पर करते हुए बाएं लेन में जाकर गड्ढे में जाकर पलट गया। संयोग रहा कि ट्रेलर में सो रहा ड्राइवर बाल बाल बच गया। गाड़ी में लड़ी खाली बीयर केन के डिब्बे सड़क पर बिखर गए। जिससे लूटने के लिए लोगों का हुजूम जुट गया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी।
हरियाणा के एक फैक्ट्री से बीयर का खाली केन लोड कर भूटान जा रहा ट्रेलर एनएच 28 पर पहले से खड़े ट्रेलर से भिड़ गया और डिवाइडर पर कर दूसरे लेन में जाकर गड्ढे में पलट गया। ड्राइवर इस्माइल के अनुसार गोरखपुर पहुंचा था कि मुझे नींद लगने लगी। मैंने खलासी को दो घंटों के लिए गाड़ी चलाने के लिए दे दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी बहुत ही तेज गति से कुशीनगर पुल पार कर डिवाइडर की साइड आ रहा गाड़ी अपने बाएं हाथ में आने लगा। वहीं सड़क किनारे पहले से एक ट्रेलर खड़ा था। जिससे बचने के लिए गाड़ी चला रहा व्यक्ति ने गाड़ी को दाएं साइड में मोड़ा।
गाड़ी बड़ी होने के वजह से उसका आधा से अधिक हिस्सा तो बाहर निकल गया लेकिन पीछे का हिस्सा खड़ी ट्रेलर में भीड़ गया और गाड़ी सीधा डिवाइडर पर करते हुए दूसरे लेन में जाकर गड्ढे में पलट गया। सड़क पर चारी तरफ टीन की खाली केन बिखर गए।
जिसे आसपास के पुरुष, महिला और बच्चे बार में भरकर उठाने लगे। सूचना पर पहुंची हाइवे पुलिस ने ड्राइवर को कब्जे में लेते हुए विधिक कार्रवाई में जुट गई।