फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक की ठोकर से डिवाइडर पर पलटी बरात जा रही स्कार्पियाे, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमगढ़। तरयासुजान के सलेमगढ़ मौजा गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की शाम करीब आठ बजे बरातियों से भरी स्कार्पियो को एक ट्रक ने पिछे से ठोकर मार दिया। इससे स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। इस दुर्घटना में स्कार्पियो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस घायलों को तमकुहीराज सीएचसी भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बिहार के महराजगंज जिले के जनता बाजार थाने के बहादुरपुर गांव से अमरुद्दीन अंसारी के घर से बृहस्पतिवार को कुशीनगर के सेवरही थाना के पकड़ीयार पूरबपट्टी निवासी के इसहाक अंसारी के घर बरात आ रही थी। स्कार्पियो सवार बराती अभी एनएच सलेमगढ़ पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि तेज गति से आ रही ट्रक ने स्कार्पियों में पीछे से ठोकर मार दी। इससे स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उसमें सवार छह बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को स्कार्पियो से निकालकर तमकुहीराज सीएचसी भेजवाई, जहां उनका उपचार चल रहा है। स्कार्पियो में चालक सहित नौ लोग सवार थे। उसमें से घायलों की पहचान बिहार के महराजगंज के जनता बाजार के चालक रामप्रवेश भारती, जनता बाजार थाने के बहादुरपुर गांव निवासी 55 वर्षीय हमीरुल हक, 25 वर्षीय अरमान अंसारी, 20 वर्षीय रेहान अंसारी, 30 वर्षीय मुन्ना अंसारी, 12 वर्षीय समीर अंसारी के रूप में हुई है। बहादुरपुर चौकी प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। ट्रक की पहचान टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें