फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्धनिर्मित मकान में मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्धनिर्मित मकान में मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन

पिपरा रज्जब गांव के सामने हाईवे पर स्थित है मकान
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र की मधुरिया चौकी के पिपरा रज्जब गांव के सामने हाईवे पर अर्धनिर्मित मकान के बरामदे में बृहस्पतिवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का नग्न शव मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे हाईवे किनारे स्थित एक दुकानदार अपनी दुकान खोलकर जैसे ही ऊपर अर्धनिर्मित मकान में गया तो देखा कि एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव पड़ा है। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल आसपास के लोगों सहित मधुरिया चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी एसओ गिरधारी यादव व चौकी प्रभारी अवधेश सिंह मौके पर पहुंच गए। अधेड़ पूरी तरह नग्न अवस्था में था। उसके मुख पर चोट के निशान और हाथ व पैर सिकुड़ा हुआ था। दुकान के मालिक रियाज ने बताया कि यह व्यक्ति बुधवार की शाम यहां पर आया था। पानी मांगने पर पानी भी दिया गया था। एसओ गिरधारी यादव ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें