फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की चपेट से युवक की मौत
विज्ञापन

मथौली बाजार के हरिओम चौराहे पर सुबह 11 बजे हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मथौली बाजार। हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली बाजार के हरिओम चौराहे पर वाहन की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी मथौली पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मथौली बाजार के रहने वाले राजन (25) पुत्र गुलाब शुक्रवार को सुबह 11 बजे मथौली बाजार के समीप एक ईंट भट्ठा से मजदूरी कर के अपने घर मथौली बाजार उत्तर टोला जा रहे थे। अभी वह साइकिल से रगड़गंज मार्ग से हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित मथौली बाजार के हरिओम चौक पर पहुंचे की एक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे राजन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली लाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले कर पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में कप्तानगंज के एसएचओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया वाहन और चालक पुलिस के कब्जे में हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। राजन तीन भाईयों में सबसे बड़े थे। छह वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। कोई बच्चा नहीं है। पिता और सभी भाई ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। कृषि योग्य भूमि बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें