फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पहिया लग्जरी गाड़ी चुराई

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर मंगलवार की भोर में पडरौना शहर से चोरों ने एक चार पहिया लक्जरी गाड़ी को चुरा ली। वहीं खड़ी दूसरी लग्जरी गाड़ी को चुराने के चक्कर में मालिक सहित अन्य लोग जग गये। चोर दूसरी गाड़ी को चुराने में असफल रहे। गाड़ी चोरों को पकड़ने के लिए तत्काल वायरलेस से अलर्ट जारी कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई लेकिन चोर पुलिस से भी चालाक निकले।
विज्ञापन

पडरौना नगर के बावली चौक के पास भारत गैस एजेंसी स्थित है। एजेंसी पर भी दीपावली पूजा की तैयारियां चल रही थीं। एजेंसी के संचालक विनोद कुमार त्रिपाठी बताते हैं कि पूजा की तैयारियां पूरी करते करते देर हो गयी। काफी देर हो जाने के कारण सभी ने वहीं रुकने का फैसला कर लिया। रात को लगभग 11 बजे एजेंसी के बगल में गाड़ियों को खड़ी कर दी गयी। त्रिपाठी के अनुसार शटर के अंदर एक ही गाड़ी रखने की जगह थी, इसलिए एक गाड़ी अंदर रख दी गयी तथा दूसरी गाड़ी लाक करके शटर के बाहर खड़ी कर दी गयी। मंगलवार की भोर में चोरों ने बाहर खड़ी गाड़ी पर हाथ साफ करने के बाद शटर तोड़कर दूसरी गाड़ी को भी चुराने की कोशिश की तो खटपट की आवाज सुनकर सबकी नींद खुल गयी। जब सब बाहर निकले तो चोर अंदर खड़ी गाड़ी को छोड़कर सिर्फ एक गाड़ी लेकर भागने लगे। त्रिपाठी बताते हैं कि उन लोगों ने तत्काल पडरौना कोतवाली की पुलिस को इत्तला करने के बाद पुलिस के आला अफसरों को भी जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चोर गाड़ी लेकर रामकोला की ओर भागे।
गाड़ी चोरी की खबर पाकर पुलिस हरकत में आयी। चारों ओर वायरलेस पर अलर्ट जारी कर चेकिंग का निर्देश जारी कर दिया गया। भोर में ही पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे गये। इस संबंध में पडरौना कोतवाली में गाड़ी मालिक विनोद कुमार त्रिपाठी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें