फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटाने को दो विधवाएं अनशन पर

Fri, 07 Sep 2012 12:00 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। अपने ही जेठ पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को दो विधवाएं अपने कुनबे के साथ अनशन पर बैठ गईं। गांव के दुर्गा मंदिर परिसर में अनशन कर रहीं इन महिलाओं ने कहा कि जब तक उनकी जमीन नहीं मिल जाती, तब तक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव भटवलिया नंबर-एक की की रहने वाली तारा देवी और सुरजी देवी का कहना था कि इनके पति गुजर चुके हैं। इन महिलाओं के मुताबिक इनकी हिस्से की जमीन पर जेठ ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत तहसील प्रशासन से लगायत मुख्यमंत्री तक से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुईं। अंत में डीएम आर. सैंफिल से मिलकर इन महिलाओं ने अपनी पीड़ा सुनाई। डीएम ने एक सप्ताह के अंदर मामले के निस्तारण का आदेश तहसील प्रशासन को दिया। समस्या अब भी जस की तस बनी हुई है। विधवा तारा देवी ने कहा कि जब तक उनके हिस्से की जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटवाया जाएगा, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
इस संबंध में एसडीएम तमकुहीराज ईश्वरचंद्र बर्नवाल का कहना है कि विधवाआें और उनके कुनबे के अनशन पर बैठने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें